चीन की घुसपैठ

लद्दाख में चीन की घुसपैठ पर कुछ पंक्तियाँ
——————————————–
चीन से आया जो घुसपैठिया
उसको लद्दाख में घर बनाए दो
घर जो उसने बनाया वहाँ
सरकार को बात करने दो
अफसरों को और फौजियों को
चुप रह सहने की सलाह दो
नेताओं तो इसपर राजनीति करने दो
बाबुओं को इसपर थोडा सोचने दो
मंत्रीजी को फिर भी चीन जाने दो
चीन से आया जो घुसपैठिया
उसकी धमकियां देश को बताया करो
घुसपैठिये से मोहब्बत और प्यार करो
उसने अरुणाचल में हाहाकार मचाया
अब फिर एक बार लद्दाख में घुस आया है
फिर भी सरकार तुम चीन की सैर करो
और चीनियों से मिल देश की अस्मिता बेचा करो||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *